शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने रखा 2,900 करोड़ रुपये निर्यात ऋण का लक्ष्य

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने 2,900 करोड़ रुपये के निर्यात ऋण का लक्ष्य रखा है।

दरअसल चालू वित्त वर्ष में सकारातमक वैश्विक आर्थिक अनुमानों से भारत का निर्यात बढ़ेगा, जिस कारण निर्यात को सहारा देने के लिए बैंक ने यह लक्ष्य तय किया है। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष में साल दर साल कर्नाटक बैंक का निर्यात ऋण 21% बढ़ा था।
हालाँकि बीएसई में इस खबर का बैंक के शेयर पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। कर्नाटक बैंक का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 115.45 रुपये पर खुल कर 114.50 रुपये तक गिरा। 12 बजे के करीब यह 0.25 रुपये या 0.22% की हल्की कमजोरी के साथ 115.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख