शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में 1.5% की गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में आज 1.5% की गिरावट आयी है।

साढ़े 11 बजे के आस-पास कंपनी के 13.5 लाख शेयरों में हुई ब्लॉक डील के बाद इसका शेयर 2% तक फिसल कर थोड़ा संभला है। ब्लॉक डील के खरीदार-बिकवाल की जानकारी नहीं दी गयी है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,032.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,030.00 रुपये पर खुल कर 1,010.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। सवा 12 बजे के आस-पास रिलायंस के शेयरों में 15.45 रुपये या 1.5% की कमजोरी के साथ 1,016.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख