शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में आयी मजबूती

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर में 1.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

खबर है कि सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) सरकार के साथ आईडीबीआई बैंक में 40% हिस्सेदारी खरीदने के लिए वार्ता कर रही है। एलआईसी अपनी निवेश रणनीति के तहत बैंक में अल्पमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार है। मगर अभी तक नियंत्रक हिस्सेदारी अधिग्रहण करने को लेकर कोई वार्ता नहीं हुई है।

बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 57.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 57.95 रुपये पर खुल कर 61.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के आस-पास आईडीबीआई बैंक के शेयरों में 0.90 रुपये या 1.55% की वृद्धि के साथ 58.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख