शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) ने शुरू किया कलिंगनगर स्टील संयंत्र के दूसरे चरण का निर्माण

टाटा स्टील (Tata Steel) ने शुक्रवार से अपने कलिंगनगर स्टील संयंत्र के दूसरे चरण का निर्माण शुरू कर दिया है।

हालिया अधिग्रहणों के बावजूद टाटा स्टील ने अपनी विस्तार प्रतिबद्धता के लिहाज से 23,500 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू कर दी है। इस संयंत्र के जरिये कंपनी मोटर वाहन, पाइपलाइन, जहाज निर्माण, पीली वस्तुएं तथा तेल-गैस क्षेत्रों में बेहतर सेवा पर ध्यान देगी। इसमें पहले से ही सोलर पैनल के लिए स्टील और नये कुशल ईंधन वाहनों के लिए एचएस 800 ग्रेड स्टील का उत्पादन हो रहा है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 2.25 रुपये या 0.40% की मजबूती के साथ 560.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 747.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 473.78 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख