शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) बंद करेगा 9 विदेशी शाखाएँ

खबरों के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) अपनी 9 विदेशी शाखाएँ बंद करेगा।

बैंक ने यह फैसला विदेशी कारोबार के सुव्यवस्थितीकरण के कारण लिया है। गौरतलब है कि स्टेट बैंक इसी कारण से 6 शाखाएँ पहले ही बंद कर चुका है। बता दें कि वर्तमान में स्टेट बैंक की करीब 36 देशों में 190 शाखाएँ हैं।
उधर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर आज कमजोर स्थिति में है। 261.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 260.00 रुपये पर शुरुआत के बाद बैंक का शेयर करीब 11 बजे 1.30 रुपये या 0.50% की कमजोरी के साथ 260.35 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख