शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) जुटायेगा 1,000 करोड़ रुपये की पूँजी

केनरा बैंक (Canara Bank) अपने कर्मियों को कर्मचारी शेयर खरीद योजना के तहत 6 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके 1,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगा।

यह पूँजी सरकार सहित विभिन्न एंजेसियों से जरूरी नियामक मंजूरी लेकर एक या अधिक किस्तों में जुटायी जायेगी। गौरतलब है कि केनरा बैंक की चालू वित्त वर्ष में 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
उधर बीएसई में सकारात्मक खबर के बीच केनरा बैंक का शेयर मजबूत हुआ है। 247.50 रुपये के पिछले बंद स्तर पर ही सपाट शुरुआत के बाद बैंक का शेयर करीब सवा 11 बजे 2.15 रुपये या 0.87% की मजबूती के साथ 249.65 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख