शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) ने किया जर्मन कंपनी थाइसेनकृप (ThyssenKrupp) के साथ करार

टाटा स्टील (Tata Steel) और जर्मनी की स्टील उत्पादक कंपनी थाइसेनकृप (ThyssenKrupp) ने समझौता किया है।

करार के तहत दोनों कंपनियाँ अपने-अपने यूरोपीय कारोबार का एक 50:50 अनुपात के संयुक्त उद्यम में विलय करेंगी। खबर है कि थाइसेंकृप के प्रबंधन के मुताबिक संयुक्त उद्यम के जरिये करीब 32-40 अरब रुपये की वार्षिक बचत होगी। अभी इस सौदे के लिए यूरोपीयन यूनियन सहित विभिन्न नियामकों से मंजूरी मिलनी बाकी है।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को तेजी के रुख के बीच टाटा स्टील का शेयर 19.80 रुपये या 3.61% की मजबूती के साथ 567.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 747.25 रुपये और तलहटी 492.90 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख