शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने मिलाया यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ यूरोलॉजी से हाथ

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ यूरोलॉजी (ईएयू) के साथ करार किया है।

ल्युपिन और ईएयू के बीच यह साझेदारी भारत में यूरोलॉजी (मूत्रविज्ञान) के विस्तार के लिए हुई है। इस साझेदारी के साथ ही ल्युपिन ईएयू के सबसे बड़े कार्यक्रम और विशेषज्ञों को पहली बार भारत में लायी है। ल्युपिन और ईएयू मिल कर सबसे पहले जुलाई में पाँच शहरों में भारतीय मूत्रविज्ञान समुदाय के लिए चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन करेंगे। इन शहरों में राजधानी दिल्ली के अलावा कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुम्बई शामिल हैं।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को ल्युपिन का शेयर 8.65 रुपये या 0.97% की मजबूती के साथ 903.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,176.00 रुपये और तलहटी 723.55 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख