शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) करेगी अमेरिकी कंपनी रेडिसिस (Radisys) का अधिग्रहण

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अमेरिकी कंपनी रेडिसिस (Radisys) को खरीदने के लिए करार किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज मोबाइल नेटवर्क में दूरसंचार कंपनियों द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक की उत्पादक रेडिसिस के शेयरों को नकद 1.72 डॉलर प्रति की दर से खरीदेगी। ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, कपड़ा, प्राकृतिक संसाधन, खुदरा और दूरसंचार कारोबार में सक्रीय रिलायंस इंडस्ट्रीज और रेडिसिस के सौदे के 2018 की अंतिम तिमाही तक पूरा होने की संभावना है, जिसके लिए रेडिसिस के शेयरधारकों सहित कई नियामकों की मंजूरी भी ली जानी है।
इस सौदे के संबंध में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के निदेशक आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने कहा है कि इस अधिग्रहण से 5जी, आओटी और ओपन सोर्स आर्किटेक्चर अडोप्शन क्षेत्रों में जियो के वैश्विक नवाचार और प्रौद्योगिकी नेतृत्व को गति मिलेगी।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सकारात्मक रुझान के साथ 28.25 रुपये या 2.99% की मजबूती के साथ 972.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,035.00 रुपये और तलहटी 686.05 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 30 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख