शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने भारत में पेश की नयी दवा

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने भारतीय बाजार में एक नयी दवा उतारी है।

कंपनी ने निश्चित खुराक मिश्रण दवा एकिन्जियो (Akynzeo) (नेटुपिटेंट 300एमजी/ पैलोनोसेट्रॉन 0.5 एमजी) पेश की है, जिसे स्विट्जरलैंड की हेलसिन (Helsinn) ने तैयार किया है। ग्लेनमार्क फार्मा के पास भारत तथा नेपाल में एकिन्जियो की बिक्री का विशेष अधिकार है, जिसके लिए कंपनी ने हेलसिन के साथ अप्रैल में समझौता किया था। गौतरलब है कि सिंगल-डोज मौखिक कैप्सूल एकिन्जियो का इस्तेमाल कीमोथेरेपी के कारण आने वाली मतली और उल्टी रोकने में किया जाता है।
दूसरी ओर बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 582.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 578.00 रुपये पर खुल कर 594.30 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 2.10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 3.55 रुपये या 0.61% की बढ़ोतरी के साथ 586.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख