शेयर मंथन में खोजें

विस्तार योजना की खबर से एमएम फोर्जिंग्स (MM Forgings) के शेयर में 2% बढ़त

आज वाहन कलपुर्जों की निर्माता एमएम फोर्जिंग्स (MM Forgings) के शेयर में 2% की मजबूती आयी है।

खबरों के अनुसार कंपनी ने अगले दो सालों में 650 करोड़ रुपये के निवेश से अपनी क्षमता का विस्तार करने की योजना बनायी है। कंपनी की योजना इसके मौजूदा और नये कारोबारी क्षेत्रों के लिए अनुकूल विकास के नजरिये पर आधारित है। खबर है कि प्रस्तावित विस्तार के बाद एमएम फोर्जिंग्स का कोराबार अगले वित्त वर्ष तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक हो जायेगा।
उधर बीएसई में एमएम फोर्जिंग्स का शेयर 1,392.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,430.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 27.95 रुपये या 2.01% की बढ़ोतरी के साथ 1,420.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख