शेयर मंथन में खोजें

सहायक कंपनी द्वारा हिस्सेदारी खरीदने की खबर से सिप्ला (Cipla) में 1.50% की मजबूती

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) की सहायक कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में स्थित औषधि फर्म मिरेन (Mirren) की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

सिप्ला मेडप्रो साउथ अफ्रीका (Cipla Medpro South Africa) द्वारा किये गये समझौते के लिए दक्षिण अफ्रीकी प्रतियोगिता आयोग की मंजूरी ली जानी है। 45 करोड़ रुपये मूल्य वाले इस अधिग्रहण सौदे के 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 624.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 630.00 रुपये पर खुला और साढ़े 10 बजे के करीब 636.20 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 9.45 रुपये या 1.51% की बढ़त के साथ 634.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख