शेयर मंथन में खोजें

एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) को मिली आरबीआई (RBI) की मंजूरी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनी को आरबीआई (RBI) ने नये उपभोक्ता जोड़ने की मंजूरी दे दी है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक को आरबीआई के अलावा यूआईडीएआई (UIDAI) ने भी आधार नंबर के जरिये ई-केवाईसी करके नये उपभोक्ता बनाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। अरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खिलाफ लोगों की सहमति के बिना खाता खोलने के संबंध में जाँच शुरू की थी और इसे नये ग्राहकों को जोड़ने से भी रोक दिया था। आरबीआई ने बैंक पर कारोबारी निर्देशों और केवाईसी नियमों का उल्लंघन करने के कारण 5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 361.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 366.80 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका सर्वाधिक भाव भी है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.65 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 363.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख