शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 2,388 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 2,388 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह ठेके मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित (Madhya Pradesh Jal Nigam Maryadit) और तिरुनेलवेली नगर निगम से प्राप्त हुए हैं। इनके तहत एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को कच्चे और स्वच्छ जल संचरण के लिए 11,271 किमी लंबी वितरण पाइपलाइनों की आपूर्ति और निर्माण, कुएं, तीन जल उपचार संयंत्र, 1.5 किमी लंबी डी-आकार की नहर, पम्प हाउस, स्वच्छ जल तालाब, 12.9 लाख लीटक के जल संग्रह गृह तैयार करने हैं। साथ ही इनमें सीवर पाइपलाइ बिछाने और सीवर कनेक्शन का कार्य भी शामिल है।
इस खबर के बाद लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,275.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,277.05 रुपये पर खुला और 1,302 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 17.85 रुपये या 1.40% की बढ़त के साथ 1,292.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख