शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की बाजार पूँजी 100 अरब डॉलर के पार

तेल से दूरसंचार तक की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की बाजार पूँजी 100 अरब डॉलर का आँकड़ा पार कर गयी है।

इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज 2018 में टीसीएस (TCS) के बाद यह आँकड़ा पार करने वाली दूसरी कंपनी बन गयी है। गौरतलब है कि लगातार पाँचवें दिन मजबूती के साथ रिलायंस का शेयर भी 1,098.80 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया। इस समय 68.64 रुपये प्रति डॉलर के लिहाज से रिलायंस की बाजार पूँजी 6,96,255.58 करोड़ रुपये है, जबकि टीसीएस 7,55,301.31 करोड़ रुपये पर है।
उधर रिलायंस से सहारा मिलने से सेंसेक्स भी नयी ऊँचाइयाँ छू रहा है। आज सेंसेक्स ने भी 36,699.53 अंकों का अपना सर्वाकालिक उच्च स्तर छुआ।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,036.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,043.15 रुपये पर खुला और 1,098.80 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 53.40 रुपये या 5.15% की बढ़त के साथ 1,089.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख