शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) करेगी शेयरों की वापस-खरीद (Buyback)

प्रमुख भारतीय आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने अपने 3.63 करोड़ इक्विटी शेयरों की वापस-खरीद (Buyback) का फैसला किया है, जो कंपनी के कुल शेयरों का 2.61% हिस्सा है।

कंपनी अपने शेयरों की यह वापस-खरीद 1,100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करेगी। इस योजना पर कुल 4,000 करोड़ रुपये तक का खर्च होगा।
एचसीएल टेक ने यह घोषणा गुरुवार, 12 जुलाई की शाम को बाजार बंद होने के बाद किया है। गुरुवार को बीएसई में इसका शेयर भाव 10.25 रुपये या 1.03% की बढ़त के साथ 1005.30 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह वापस-खरीद का भाव इसके कल के बंद भाव से 9.4% ऊँचा है। इस खबर के चलते आज सुबह एचसीएल टेक का शेयर भाव मजबूत खुलने की आशा की जा रही है।
एचसीएल टेक ने 9 जुलाई को ही बताया था कि वह वापस-खरीद पर विचार करने जा रही है। प्रमुख आईटी कंपनियों में इस समय शेयरों की वापस-खरीद का चलन बन गया है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने भी अपने शेयरों की वापस-खरीद के लिए 16,000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम की घोषणा करीब एक महीने पहले की थी। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख