शेयर मंथन में खोजें

इस कारण 13% से अधिक गिरा पीवीआर (PVR) का शेयर

फिल्म मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर (PVR) के शेयर में आज 13% से अधिक की कमजोरी दर्ज की गयी है।

दरअसल 01 अगस्त से महाराष्ट्र सरकार मल्टीप्लेक्स के अंदर दर्शकों को अपना या बाहर का खाना लाने की अनुमति दे सकती है। इसी खबर का कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2018 में एक पीआईएल (PIL) पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि मूवी थियेटरों के अंदर खाद्य और पेय उत्पाद सामान्य कीमतों पर बेचे जाने चाहिए। इस पर महाराष्ट्र सरकार ने एक नयी नीति लाने की बात कही थी।
बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,397.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,403.10 रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद करीब 2 बजे एक तीखी गिरावट के साथ पीवीआर का शेयर 1,205.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 183.00 रुपये या 13.10% की कमजोरी के साथ 1,214.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख