शेयर मंथन में खोजें

जीई शिपिंग (GE Shipping) ने बेचा जलयान, शेयर फिसला

निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जहाजरानी कंपनी जीई शिपिंग (GE Shipping) ने अपना जलयान 'जग रतन' बेच दिया है।

2001 में बने इस सुप्रामैक्स ड्राइ बल्क कैरियर को बेचने के लिए कंपनी ने जून में समझौता किया था, जिसकी आपूर्ति इसने खरीदारों को कर दी है।
दूसरी ओर बीएसई में जीई शिपिंग का शेयर 276.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 275.05 रुपये पर खुला। अंत में यह 4.80 रुपये या 1.74% की कमजोरी के साथ 271.80 रुपये पर बंद हुआ, जो आज इसका निचला स्तर भी रहा। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख