शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मिली मंजूरी

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को शेयरधारकों ने 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

बैंक यह पूँजी क्यूआईपी (QIP) या राइट्स इश्यू (Rights Issue) सहित विभिन्न माध्यमों के जरिये इक्विटी शेयर जारी करके जुटायेगा। यह निर्णय कल हुई बैंक की सामान्य वार्षिक बैठक (AGM) में लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन रवि वेंकटेशन ने की। अन्य मुख्य अधिकारियों और निदेशकों सहित बैठक में बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीएस जयकुमार भी मौजूद रहे।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर शुक्रवार को 2.30 रुपये या 1.92% की कमजोरी के साथ 117.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 206.60 रुपये और निचला स्तर 109.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख