शेयर मंथन में खोजें

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) ने रद्द किया शेयरों की वापस खरीद का फैसला

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) ने 424 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद (Buyback) का फैसला रद्द कर दिया है।

पीसी ज्वेलर के निदेशक मंडल को शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में कंपनी के बैंकरों से अपेक्षित एनओसी की प्राप्ति न होने के कारण यह निर्णय लेना पड़ा। गौरतलब है कि 10 मई 2018 को कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति मूल कीमत के 1,21,14,286 शेयरों को 350 रुपये प्रति के भाव पर वापस खरीदने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखायी थी।
उधर बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर शुक्रवार को 1.65 रुपये या 1.36% की कमजोरी के साथ 119.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 600.65 रुपये और निचला स्तर 95.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख