शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने शुक्रवार को 1.43 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।

शुक्रवार को कंपनी के निदेशक मंडल की प्रतिभूति आवंटन समिति की बैठक हुई, जिसमें तीन विभिन्न योजनाओं के तहत स्टॉक विकल्पों का इस्तेमाल करने पर आवेदनकर्ताओं को 5 रुपये प्रति वाले 1,43,549 शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी गयी।
उधर बीएसई में टेक महिंद्रा के शेयर में शुक्रवार को पौने 2 बजे के गिरावट आयी, जिससे अंत में यह 7.00 रुपये या 1.08% की कमजोरी के साथ 640.70 रुपये पर बंद हुआ। कल टेक महिंद्रा ने शुरुआत अच्छी की थी। पौने 10 बजे के करीब यह 655.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा था। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 729.00 रुपये और निचला स्तर 374.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख