शेयर मंथन में खोजें

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने आवंटित किये 6.65 करोड़ बोनस शेयर

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने 6,65,35,268 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

शुक्रवार को बैंक के निदेशकों की बोनस इश्यू कमिटी ने मौजूदा शेयरधारकों को 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर आवंटित किये, यानी 1 रुपये प्रति वाले 10 शेयरों के मुकाबले 1 रुपये मूल कीमत का 1 बोनस शेयर। इसके साथ ही सिटी यूनियन बैंक की पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पूँजी 73,18,87,950 रुपये की हो गयी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को सिटी यूनियन बैंक का शेयर 0.65 रुपये या 0.37% की बढ़त के साथ 175.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 189.80 रुपये तक चढ़ा और 133.62 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख