शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा (Sun Pharma) को इन्फ्यूजेम इंजेक्शन के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इन्फ्यूजेम इंजेक्शन के लिए मंजूरी दे दी है।

इसका इस्तेमाल रेडी-टू-एडमिनिस्टर (आरटीए) बैग में अंत:शिराभ (intravenous) के लिए किया जायेगा। जून 2018 में ईआईआर (स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट) मिलने के बाद यह सन फार्मा के हलोल संयंत्र का पहला उत्पाद है, जिसे यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है।
दूसरी तरफ आज सन फार्मा के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीएसई में दवा कंपनी का शेयर 548.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 555.00 रुपये पर खुल कर साढ़े 11 बजे के करीब 559.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.50 रुपये या 0.27% की मजबूती के साथ 550.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख