शेयर मंथन में खोजें

गैर-कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को आरबीआई की मंजूरी

आरबीआई (RBI) ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के गैर-कार्यकारी (अंशकालिक) अध्यक्ष के रूप में गिरीश चंद्र चतुर्वेदी (Girish Chandra Chaturvedi) की नियुक्ति पर मुहर लगा दी।

गिरीश बैंक में यह पद 30 जून तक संभालेंगे। आईसीआईसीआई बैंक ने पूर्व पेट्रोलियम सचिव गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में 29 जून को ही हरी झंडी दिखा दी थी।
गौरतलब है कि इस समय आईसीआईसीआई बैंक हितों के टकराव के कारण कई नियमक एजेंसियों की जाँच के दायरे में है, जिसमें इसकी सीईओ चंदा कोचर का नाम भी सामने आया है।
दूसरी तरफ आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में बैंक का शेयर 266.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 266.75 रुपये पर खुला। 261.30 रुपये का निचला स्तर छू कर करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 2.35 रुपये या 0.88% की कमजोरी के साथ 263.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख