शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) बढ़ायेगी वाहनों के दाम, शेयर में कमजोरी

खबरों के अनुसार टाटा मोटर्स (Tata Motors) अगस्त से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 2.2% तक की बढ़ोतरी करेगी।

बढ़ती लागत की भरपाई के कारण वाहनों के दाम बढ़ाने के फैसले के बावजूद टाटा मोटर्स ने अपनी बिक्री की गति बरकरार रहने की उम्मीद जतायी है। गौरतलब है कि अप्रैल में भी कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3% की बढ़ोतरी की थी। इस समय कंपनी छोटी कार नैनो से लेकर एसयूवी हेक्सा तक की बिक्री करती है, जिनके दाम 2.36 लाख रुपये से लेकर 17.89 लाख रुपये तक हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में इस खबर के बाद टाटा मोटर्स के शेयर पर दबाव पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 257.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 259.90 रुपये पर खुला और 12.40 बजे के करीब 247.55 रुपये के निचले तक फिसला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 6.70 रुपये या 2.60% की कमजोरी के साथ 250.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख