शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शुद्ध लाभ में 29.7% की गिरावट

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 29.7% गिरावट आयी है।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 897.91 करोड़ रुपये के मुकाबले अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 2018 की समान अवधि में घट कर 631.21 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 8,094.50 करोड़ रुपये से 12.35% की बढ़त के साथ 9,094.08 करोड़ रुपये हो गयी। मुनाफे में गिरावट का असर रहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट की प्रति शेयर आय (EPS) 32.66 रुपये से 29.55% घट कर 23.01 रुपये रह गयी।
गौरततलब है कि विभिन्न प्रकार के व्यय बढ़ने से सीमेंट कंपनी के मुनाफे में गिरावट आयी। इनमें उपभोग सामग्री लागत 904 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,172.59 करोड़ रुपये, विद्युत एवं ईंधन 1,217.36 करोड रुपये से बढ़ कर 1,867.55 करोड़ रुपये और कुल व्यय 6,398.49 करोड़ रुपये से 7,852.80 करोड़ रुपये के हो गये।
दूसरी तरफ बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3,901.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 3,922.00 रुपये पर खुला। मगर कमजोर नतीजों के कारण कंपनी का शेयर लाल निशान में पहुँच गया। करीब पौने 3 बजे अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 2.65 रुपये या 0.07% की कमजोरी के साथ 3,899.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख