शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में पेश की नयी दवा

दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवाई उतारी है।

कंपनी ने अमेरिका में ओटीसी प्रोटॉन पंप अवरोधक 'एसोमेप्राजोल मैग्नीशियम' विलंबित-रिलीज कैप्सूल पेश किये हैं, जिनका इस्तेमाल व्यस्कों में सप्ताह में दो या अधिक बार सीने में होने वाली ज्यादा जलन के इलाज में किया जाता है। एसोमेप्राजोल मैग्नीशियम कैप्सूल, नेक्सियम कैप्सूल का जेनेरिक संस्करण है, जिसे अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से स्वीकृति प्राप्त है।
इस खबर का डॉ रेड्डीज के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में 2,030.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,025.00 रुपये पर खुल कर कंपनी का शेयर का रुख ऊपर की ओर रहा है। 1 बजे के करीब डॉ रेड्डीज के शेयरों में 34.65 रुपये या 1.71% की मजबूती के साथ 2,065.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख