शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में 24.5% बढ़त के बावजूद बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का शेयर 6% से अधिक टूटा

साल दर साल आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मुनाफे में 24.5% की बढ़ोतरी हुई।

2017 की इसी तिमाही में 836.75 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,041.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 5,854.19 करोड़ रुपये की तुलना में 36.3% अधिक 7,419.29 करोड़ रुपये रही। बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने अब तक की सर्वाधिक त्रैमासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी की अप्रैल-जून बिक्री साल दर साल 8,88,434 इकाई के मुकाबले 38% बढ़ कर 12,26,641 रही, जिससे इसकी आमदनी और लाभ को सहारा मिला।
स्टैंडअलोन नतीजों में कंपनी के कुल व्यापार (Turnover) भी सबसे अधिक 33% बढ़त के साथ 7,824 करोड़ रुपये और एबिटा 37% अधिक 1,378 करोड़ रुपये रहा।
हालाँकि बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद बजाज ऑटो के शेयर में कमजोरी आयी है। बीएसई में 3,112.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,119.10 रुपये पर खुला और सवा 12 बजे के करीब एक तीखी गिरावट के साथ 2,864.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। दोपहर ढाई बजे के आस-पास बजाज ऑटो के शेयरों में 213.40 रुपये या 6.86% की कमजोरी के साथ 2,899.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख