शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने खरीदी अर्थशास्त्र फिनटेक में हिस्सेदारी

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अर्थशास्त्र फिनटेक (Arthashastra Fintech) में 9.9% हिस्सेदारी खरीदी है।

बैंक ने दिसंबर 2015 में शुरू हुई फिनटेक कंपनी में यह हिस्सेदारी नकद 8.27 करोड़ रुपये में खरीदी है। अर्थशास्त्र फिनटेक तीसरे पक्ष के व्यापारियों से सामान और सेवाएँ खरीदने के लिए भुगतान विकल्प प्रदान करती है।
उधर बीएसई में बैंक का शेयर आज सुबह से ही दबाव में है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 274.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 274.05 रुपये पर खुला। एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 11.20 बजे यह 0.75 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 273.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख