शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा घटने के बावजूद आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) के शेयर में तेजी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) के शेयर में 4.5% से ज्यादी की मजबूती आयी है।

वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के मुनाफे में 30.6% की गिरावट आयी। कंपनी का शुद्ध लाभ 405.93 करोड़ रुपये से घट कर 281.64 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आमदनी 4,820.23 करोड़ रुपये से 12.8% की वृद्धि के साथ 2,321.20 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि कंपनी का मुनाफा जानकारों के 345 करोड़ रुपये के अनुमान से 18% कम रहा।
वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का वीएनबी (नये व्यापार का मूल्य) 34.1% की बढ़त के साथ 2.44 अरब रुपये, लागत अनुपात 14.2% के मुकाबले 17.5% और एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 1,265.91 अरब रुपये से 12.7% बढ़ कर 1,426.63 अरब की हो गयी। वहीं इसकी शुद्ध संपत्ति जून समाप्ति पर 66.18 अरब रुपये और करदानक्षमता अनुपात (Solvency Ratio) 150% के जरूरी नियामक की तुलना में 235% रहा।
दूसरी ओर बीएसई में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर 385.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 370.20 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद शुरू से ही इसमें बढ़त जारी रही है। करीब 11.50 बजे यह 17.85 रुपये या 4.63% की वृद्धि के साथ 403.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख