शेयर मंथन में खोजें

केंद्र सरकार की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) में हिस्सेदारी बेचने की योजना

खबर है कि केंद्र सरकार पीएसयू कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) में 5% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

वर्तमान में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में सरकार की 66.79% हिस्सेदारी है। मौजूदा में बाजार भाव के आधार पर कंपनी में 5% हिस्सेदारी बिकवाली से सरकार को करीब 1,300 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।
खबरों के अनुसार निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने शेयर बिक्री संभालने के लिए आवेदन भी माँगे हैं। सौदे के लिए तीन बैंक नियुक्त किये जा सकते हैं।
दूसरी ओर बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 107.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 106.05 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद यह अभी तक के कारोबार में दबाव में ही रहा है। करीब 12.20 बजे यह 3.25 रुपये या 3.04% की गिरावट के साथ 103.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख