शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) वापस मंगायेगी 1,279 कारें, शेयर कमजोर

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) 1,279 कारें वापस मंगायेगी।

7 मई से 5 जुलाई के बीच तैयार की गयी इन कारों को कंपनी ने एयरबैग नियंत्रक इकाई में संभावित खराबी का निरीक्षण करने के लिए वापस मंगाने का निर्णय लिया है। 1,279 कारों में नयी स्विफ्ट की 566 और नयी डिजायर की 713 इकाइयाँ शामिल हैं। मारुति सुजुकी के अनुसार, कंपनी के डीलर वाहन मालिकों से संपर्क करेंगे।
गौरतलब है कि खराब पुर्जे मुफ्त में बदले जायेंगे। वाहन वापस मंगाने की प्रक्रिया आज 25 जुलाई से शुरू होगी।
इस खबर का मारुति सुजुकी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में मारुति का शेयर 9,820.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 9,890.90 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद आयी गिरावट से कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 9,705 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.50 बजे यह 49.05 रुपये या 0.50% की गिरावट के साथ 9,771.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख