शेयर मंथन में खोजें

जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे पीवीआर (PVR) के वित्तीय नतीजे

2017 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में पीवीआर (PVR) के मुनाफे में 17.29% की बढ़त हुई।

कंपनी ने 44.46 रुपये के मुकाबले 52.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। साथ ही इसकी तिमाही शुद्ध आमदनी 636.60 करोड़ रुपये से 9.4% की बढ़त के साथ 696.27 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा पीवीआर का एबिटा 20% बढ़त के साथ 137.21 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 174 आधार अंकों की बढ़त के साथ 19.7% रहा।
साल दर साल आधार पर ही पीवीआर की फिल्म प्रदर्शनी आमदनी में 11% का इजाफा हुआ, जिससे इसकी कुल आमदनी को सहारा मिला। वहीं फिल्म प्रदर्शनी लागत 144.86 करोड़ रुपये से बढ़ कर 166.31 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा पीवीआर के कर व्यय 9.8% की बढ़त के साथ 28.3 करोड़ रुपये के रहे।
हालाँकि बेहतर नतीजों का पीवीआर के शेयर भाव पर उल्टा ही असर देखने को मिला है। बीएसई में पीवीआर के शेयर ने 1,172.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 1,174.45 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के पीवीआर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सत्र के मध्य में यह 1,192.55 रुपये तक चढ़ा और 1,136.65 रुपये तक नीचे फिसला। करीब सवा 3 बजे पीवीआर के शेयरों में 26.95 रुपये या 2.30% की गिरावट के साथ 1,145.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख