शेयर मंथन में खोजें

तीन गुने से अधिक रहा जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) का शुद्ध लाभ

2017 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018 की समान तिमाही में जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शुद्ध लाभ में 213.3% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 23.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 74.7 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 678.8 करोड़ रुपये से 26% अधिक 855.1 करोड़ रुपये की हुई। इसके अलावा जुबिलेंट फूडवर्क्स का तिमाही एबिटा 78.5% की बढ़त के साथ 142.1 करोड़ रुपये और कर्मचारी, किराया तथा अन्य व्यय घटने से एबिटा मार्जिन 489 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 16.6% रहा।
कंपनी के नतीजों को मार्च में राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किये गये 'एवरी डे वैल्यू ऑफर' से काफी सहारा मिला, जिसे आईपीएल 2018 के दौरान जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अप्रैल-जून के दौरान जुबिलेंट फूडवर्क्स ने 13 नये डोमिनोस स्टोर खोले, हालाँकि 3 स्टोरों को इसने बंद भी किया।
हालाँकि बेहतर नतीजों का जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर भाव पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर ने 1,436.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 1,450.00 रुपये पर शुरुआत की। अंत में यह 42.15 रुपये या 2.93% की गिरावट के साथ 1,394.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख