शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों से केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयर में उछाल

केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयर में आज करीब 5.5% की उछाल आयी है।

बैंक ने कल अपने तिमाही नतीजे बाजार बंद होने के बाद घोषित किये थे, जिनका असर आज इसके शेयर पर पड़ रहा है। 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में केनरा बैंक (Canara Bank) को 251.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इसके मुकाबले बैंक को पिछले साल की समान अवधि में 11.87% अधिक 281.49 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। शुद्ध ब्याज आमदनी में बढ़त और बैड लोन घटने से बैंक के मुनाफे को काफी सहारा मिला।
केनरा बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 2,713 करोड़ रुपये से 43% बढ़ कर 3,882.9 करोड़ रुपये रही। हालाँकि बैंक की अन्य आमदनी 2,108.5 करोड़ रुपये से 13% घट कर 1,832.9 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं इसके प्रोविजन 2,203.7 करोड़ रुपये से 17% बढ़ोतरी होकर 2,582.3 करोड़ रुपये के रहे। एनपीए की बात करें तो केनरा बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 7.09% से घट कर 6.91% रह गया, जो कि ठीक पिछली तिमाही में 7.48% हो गया था। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात 54.52% से सुधर कर 60.69% और पूंजी पर्याप्तता अनुपात (बेसल 3) 12.61% के मुकाबले 13.00% हो गया।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 258.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 267.35 रुपये पर खुला और तेज रुख के बीच 275.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे बैंक के शेयरो में 15.10 रुपये या 5.83% की बढ़त के साथ 274.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख