शेयर मंथन में खोजें

आमदनी में इजाफे के बावजूद घटा भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infatel) का मुनाफा

2017 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infatel) के मुनाफे में 4% की गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 663.9 करोड़ रुपये की तुलना में 638 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसकी शुद्ध आमदनी 3,523.9 करोड़ रुपये से 4% की बढ़त के साथ 3,673.5 करोड़ रुपये रही। मुनाफे में गिरावट से भारती इन्फ्राटेल का एबिटा 3% की गिरावट के कारण 1,520.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 44.7% से घट कर 41.4% रह गया।
गौरतलब है कि कंपनी के टावरों की संख्या सालाना आधार पर 922 और तिमाही आधार पर 308 बढ़ कर 91,759 हो गयी। इसके तिमाही आधार पर भारती इन्फ्राटेल की प्रति माह प्रति टावर शेयरिंग आमदनी 0.2% की मामूली वृद्धि के साथ 80,014 रुपये और प्रति माह प्रति शेयरिंग ऑपरेटर शेयरिंग आमदनी 3.4% की बढ़ोतरी के साथ 35,276 रुपये रही। कंपनी के टावर नेटवर्क के लिए औसत शेयरिंग फैक्टर पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2.36 गुना के मुकाबले 2.22 गुना और कंपनी के टावर नेटवर्क के लिए क्लोजिंग शेयरिंग फैक्टर 2.4 गुना के मुकाबले 2.19 गुना रहा।
उधर बीएसई में आज भारती इन्फ्राटेल का आज हरे निशान में नहीं आ सका है। कंपनी का शेयर 287.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 286.85 रुपये पर खुला और 278.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरो में 1.10 रुपये या 0.38% की गिरावट के साथ 286.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख