शेयर मंथन में खोजें

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) ने 2018 की अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी के नतीजे शानदार रहे, जिससे इसका शेयर 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ गया। कंपनी के तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर 35.7% की बढ़त आयी। दवा कंपनी का मुनाफा 66.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 90.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 648.1 करोड़ रुपये से 33.1% बढ़त के साथ 862.5 करोड़ रुपये हो गयी।
गौरतलब है कि साल दर साल आधार पर ही अप्रैल-जून तिमाही में ऐलेम्बिक फार्मा का अंतरराष्ट्रीय फॉर्मूलेशन व्यवसाय 25% बढ़ कर 352 करोड़ रुपये और घरेलू कारोबार 40% की वृद्धि के साथ 331 करोड़ रुपये का रहा, जिससे इसकी आमदनी और मुनाफे को सहारा मिला।
बेहतर नतीजों में कंपनी का एबिटा 48.8% की बढ़त के साथ 150.99 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 186 आधार अंक सुधर कर 17.5% रहा।
दूसरी ओर बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 557.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 560.00 रुपये पर खुला और 2.20 बजे के आस-पास 598.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद सवा 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 11.80 रुपये या 2.12% की बढ़ोतरी के साथ 569.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख