शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) के मुनाफे में 34% वृद्धि

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है।

कारोबारी साल 2017-18 की समान तिमाही में रहे 201.3 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ 34% की बढ़त के साथ 269 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान महिंद्रा फाइनेंशियल की कुल आमदनी 1,508.7 करोड़ रुपये से 29% की बढ़ोतरी के साथ 1,940 करोड़ रुपये हो गयी।
वहीं कंपनी द्वारा वित्त पोषित संपत्ति का कुल मूल्य 7,639.90 करोड़ रुपये से 35% अधिक 10,338.68 करोड़ रुपये और कुल एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 48,468 करोड़ रुपये से 21% की बढ़त के साथ 58,711 करोड़ रुपये की हो गयी। अप्रैल-जून में महिंद्रा फाइनेंशियल का उपभोक्ता आधार भी 55 लाख के पास पहुँच गया है।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 512.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 517.00 रुपये पर खुला और 3 बजे के करीब 527.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 4.65 रुपये या 0.91% की बढ़ोतरी के साथ 517.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख