शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की शेयर पूँजी में हुई बढ़ोतरी

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की शेयर पूँजी बढ़ कर 293.5 करोड़ रुपये की हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में बढ़ोतरी इसकी नामांकन और पारिश्रमिक समिति द्वारा 1 रुपये प्रति वाले 2 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करने से हुई है। कंपनी ने अशोक लेलैंड कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2016 के तहत शेयर विकल्पों का इस्तेमाल करने वाले योग्य कर्मचारियों को शेयर आवंटित किये हैं।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 111.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 112.50 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 113.60 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 0.90 रुपये या 0.80% की बढ़त के साथ 112.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख