शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद एनटीपीसी (NTPC) के मुनाफे में 1.15% की मामूली गिरावट

सरकारी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 1.15% की मामूली गिरावट दर्ज की गयी है।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 2,618.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में एनटीपीसी ने 2,588.14 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 19,879.32 करोड़ रुपये से 14.21% बढ़ कर 22,703.60 करोड़ रुपये रही। हालाँकि एनटीपीसी की अन्य आमदनी में 79.4% की गिरावट दर्ज की गयी। कंपनी की अन्य आमदनी 662.6 करोड़ रुपये से घट कर 136.4 करोड़ रुपये रह गयी, जबकि वित्तीय लागत 36.2% की बढ़त के साथ 1,220 करोड़ रुपये रही। वहीं कंपनी का एबिटा 18.1% की बढ़त के साथ 5,954.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 90 आधार अंक सुधर कर 26.2% रहा।
गौरतलब है कि 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में एनटीपीसी ने साल दर साल आधार पर 7.45% अधिक 69.2 अरब इकाई बिजली का उत्पादन किया, जो इसका बिजली उत्पादन मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले जनवरी-मार्च तिमाही में एनटीपीसी ने 68.6 अरब इकाई बिजली का उत्पादन किया था।
दूसरी ओर शुक्रवार को एनटीपीसी के शेयर में मजबूती आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर कल 1.20 रुपये या 0.78% की बढ़ोतरी के साथ 154.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 187.95 रुपये और निचला स्तर 149.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख