शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) शुरू करेगी विजाग से दिल्ली, मुम्बई के लिए उड़ानें

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज (Jet Airways) विजाग से दिल्ली, मुम्बई के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है।

कंपनी ने 01 सितंबर से पहली दैनिक उड़ान विजाग से दिल्ली और दूसरी दैनिक उड़ान विजाग से मुम्बई फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि नौसेना ने नागरिक उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे जेट एयरवेज द्वारा विजाग से भविष्य में और अधिक हवाई यात्रा सेवाएँ शुरू करने की संभावना है।
जेट एयरवेज की दिल्ली-विजाग फ्लाइट सुबह 7 बजे से दिल्ली से उड़ान भर कर विजाग में 9.20 बजे उतरेगी, जबकि रात 8.30 बजे विजाग से उड़ कर 10.50 बजे दिल्ली पहुँचेगी। वहीं मुम्बई के लिए विजाग से सुबह 10.25 बजे उड़ान भर कर जेट एयरवेज का जहाज दोपहर 12.30 बजे मुम्बई पहुँचेगा और शाम 5.15 बजे मुम्बई से उड़ कर विजाग में 7.20 बजे पहुँचेगा।
दूसरी ओर शुक्रवार को जेट एयरवेज के शेयर में मजबूती आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर कल 5.90 रुपये या 1.92% की बढ़ोतरी के साथ 313.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 883.65 रुपये और निचला स्तर 296.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख