शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

स्टील पहियों की निर्माता स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल की आवंटन समिति ने आज 10 रुपये प्रति वाले 24,000 शेयरों को 200 रुपये के भाव पर आवंटित किया। इससे स्टील स्ट्रिप्स की इश्यूड और चुकता पूँजी 15,55,62,700 रुपये से बढ़ कर 15,58,02,700 रुपये की हो गयी।
दूसरी ओर शुक्रवार के कारोबारी सत्र में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर अधिकतर समय लाल निशान में रहा। अंत में यह बीएसई पर 15.25 रुपये या 1.22% की कमजोरी के साथ 1,234.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,473.70 रुपये और निचला स्तर 769.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख