शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को नये इंजेक्शन के लिए यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

दवाई कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नये इंजेक्शन के उत्पादन तथा बिक्री के लिए मंजूरी दे दी है।

कंपनी को बिवालीरूदीन इंजेक्शन, 250 एमजी/शीशी के लिए मंजूरी मिली है, जो एक अन्य दवा कंपनी द मेडिसिन्स कंपनी के एंगियोमैक्स इंजेक्शन का जेनेरिक संस्करण है। अरबिंदो फार्मा इस इंजेक्शन को सितंबर 2018 में बाजार में उतारेगी। गौरतलब है कि जून 2017 से मई 2018 के बीच बिवालीरूदीन इंजेक्शन का व्यापार 10.1 करोड़ डॉलर का रहा है।
सकारात्मक खबर का बीच अरबिंदो फार्मा के शेयर में आज सवा 2% की मजबूती आयी है। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर 591.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 592.45 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 606.60 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 12.90 रुपये या 2.18% की मजबूती के साथ 604.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख