शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) ऐसे जुटायेगी 3,300 करोड़ रुपये

सरकारी जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने 3,300 करोड़ रुपये की योजना बनायी है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में 3,300 करोड़ रुपये तक के कॉर्पोरेट डिबेंचर/बॉन्ड जारी करने की मंजूरी दे दी है। इस मामले में एनएचपीसी की आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
उधर बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 24.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 24.25 रुपये पर खुला, जो आज इसका शिखर भी रहा है। 1.50 बजे के करीब एनएचपीसी के शेयरों में 0.25 रुपये या 1.04% की गिरावट के साथ 23.80 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख