शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) के मुनाफे में 86% की जोरदार बढ़ोतरी

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) को पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में 14.49 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 86% की वृद्धि के साथ 26.9 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 148.7 करोड़ रुपये से 18.22% की वृद्धि के साथ 175.8 करोड़ रुपये रही।
अप्रैल-जून में महिंद्रा लाइफस्पेस ने कुल 145 करोड़ रुपये के 2.9 लाख वर्ग फीट क्षेत्र की बिक्री की। कंपनी ने तीन महीनों में 364 इकाइयों की आपूर्ति की।
उधर बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर बेहतर नतीजों के बावजूद कमजोर स्थिति में है। 566.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में यह बढ़त के साथ 575 रुपये पर खुला, जो आज इसका शिखर भी रहा है। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 16.80 रुपये या 2.96% की गिरावट के साथ 550.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख