शेयर मंथन में खोजें

बिक्री में बढ़त के बावजूद टूटा एस्कॉर्ट्स (Escorts) का शेयर

जुलाई 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) की कुल बिक्री में 3.5% की बढ़त हुई है।

इसमें एस्कॉर्ट्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 3.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री जुलाई 2017 में 5,275 इकाई से बढ़ कर 2018 के इसी महीने में 5,483 इकाई रही, जबकि निर्यात 143 इकाई के मुकाबले 11.2% घट कर 127 इकाई रह गया। इस लिहाज से कंपनी की कुल जुलाई ट्रैक्टर बिक्री 5,418 इकाइयों के मुकाबले 5,610 इकाई हो गयी।
हालाँकि कुल बिक्री में बढ़त का एस्कॉर्ट्स के शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 927.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 928.00 रुपये पर खुला और कमजोर स्थिति के बीच 11.35 बजे के करीब 896.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद 2.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 22.00 रुपये या 2.37% की कमजोरी के साथ 905.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथ, 01 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख