शेयर मंथन में खोजें

घाटे में भारी वृद्धि से टूटा अदाणी पावर (Adani Power) का शेयर

अदाणी पावर (Adani Power) को वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 825.15 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में अदाणी पावर को 452.84 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 5,543.3 करोड़ रुपये से 30.9% गिर कर 3,830 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही अदाणी पावर का एबिटा 25.8% की गिरावट के साथ 1,159 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 209 आधार अंक सुधर कर 30.3% पर पहुँच गया।
घरेलू कोयले की कम उपलब्धता और आयातित कोयले की उच्च कीमतों के कारण कारोबारी बंदी के कारण अदाणी पावर संयंत्र भार क्षमता 63% से गिर कर 38% रह गया। 2018-19 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की कुल संयंत्र उपलब्धता 96% रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान 94% थी। जबकि 70% की तुलना में कुल बिल उपलब्धता 42% रही।
कमजोर नतीजों के कारण आज अदाणी पावर के शेयर में करीब 8% की गिरावट आयी है। 33.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 31.00 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद यह लाल निशान में ही बना हुआ है। करीब 10.50 बजे अदाणी पावर का शेयर 2.60 रुपये या 7.88% की कमजोरी के साथ 30.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख