शेयर मंथन में खोजें

मोन्सैंटो इंडिया (Monsanto India) के मुनाफे में 21.2% का इजाफा

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में कृषि रसायन कंपनी मोन्सैंटो इंडिया (Monsanto India) के मुनाफे में 21.18% की वृद्धि हुई।

कंपनी का मुनाफा 54.48 करोड़ रुपये से बढ़ कर 66.02 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी शुद्ध आमदनी 235.53 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.1% की वृद्धि के साथ 260.64 करोड़ रुपये रही। तिमाही के दौरान उच्च मात्रा वृद्धि से कंपनी की आमदनी को काफी सहारा मिला।
साल दर साल आधार पर ही मोन्सैंटो का एबिटा 24.4% की वृद्धि के साथ 71.40 करोड़ रुपये और उच्च ऑपरेटिंग लीवरेज से एबिटा मार्जिन 204 आधार अंक अधिक 27.4% हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी का कर्मचारी लाभ व्यय 15.5% अधिक 13.11 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में मोन्सैंटो इंडिया का शेयर 2,896.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 2,924.00 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद यह हरे निशान में ही बना हुआ है। करीब सवा 11 बजे मोन्सैंटो इंडिया का शेयर 13.80 रुपये या 0.48% की वृद्धि के साथ 2,910.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख