शेयर मंथन में खोजें

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल (Antony Waste Handling Cell) जून में लायेगी आईपीओ (IPO)

खबरों के अनुसार एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल (Antony Waste Handling Cell) जून में आईपीओ (IPO) इश्यू लाने जा रही है।

मुम्बई द्वारा उत्पन्न लगभग आधे कचरे को संसाधित करने वाली एंटनी वेस्ट की आईपीओ के जरिये 350 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ के बाद सूचकांकों पर सूचीबद्ध होने वाली एंटनी वेस्ट देश की पहली नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी होगी।
एंटनी वेस्ट के आईपीओ में इसकी निजी इक्विटी निवेशक इलियट मैनेजमेंट कॉर्प (Elliott Management Corp) का ऑफर-फॉर-सेल शामिल होगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा एक्टिविस्ट हेज फंड है। इलियट मैनेजमेंट कॉर्प ने एंटनी वेस्ट में करीब एक दशक पहले निवेश किया था। वहीं इश्यू में करीब 43 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे।
एंटनी वेस्ट आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का उपयोग ऋण चुकाने और अन्य सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि इक्विटी बाजार में शेयर सूचबीद्ध होने से इसकी ब्रांड इमेज बेहतर होगी। एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल देश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं की प्रमुख कंपनी है। एंटनी वेस्ट के आईपीओ का प्रबंधन इक्विरस कैपिटल (Equiras Capital) के हाथ में होगा। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष