इंडिया सीमेंट्स का मुनाफा 51.27% घटा, शेयर गिरे
इंडिया सीमेंट्स के मुनाफे में 51.27% की कमी आयी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 93.20 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 12.48 बजे 6% की गिरावट के साथ 93.70 रुपये पर है। कंपनी द्वारा बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 61.91 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 127.05 करोड़ रुपये था। हालाँकि इस दौरान इंडिया सीमेंट्स की आय में बढ़ोतरी हुई है।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आज के कारोबार में भी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। दिन के कारोबार में एक समय 55.15 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.47 बजे करीब 10% की बढ़त के साथ 51.80 रुपये पर है। कल सत्यम के निदेशक बोर्ड ने गोल्डमैन सैक्स और एवेंडस को विभिन्न रणनीतिक विकल्पों की तलाश करने के लिए निवेश बैंकर नियुक्त करने का ऐलान किया था। कंपनी ने इन्हें रणनीतिक निवेशक की तलाश करने, इच्छुक निवेशकों से आशय-पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) हासिल करने और इस प्रक्रिया के बारे में उचित पारदर्शी तरीका अपनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही एलएंडटी की ओर से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सत्यम में इसकी हिस्सेदारी और भी बढ़ सकती है।